जनता देगी चुनाव में भाजपा को जवाब: अजय सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सतना। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले की रैगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हाटी,कोठी,रैगांव,पनगरा एवं सितपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभाओं मे प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 18 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की जनता ने जो पीड़ा झेली है वह कभी अंग्रेजी हुकूमत में भी नही देखी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन भाजपा के लोगों को सत्ता के बिना 1 वर्ष रहना भी मुश्किल हो गया। इसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के सहयोग और करोड़ो करोड़ रुपये खर्च करके एक चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र का कत्ल कर दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा के शासन काल के 18 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश बर्बाद और बदहाल हो गया। बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश पहले स्थान पर है पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है प्रदेश में 50% कमीशन वाली सरकार है। यहां बिना कमीशन के किसी का कोई काम नहीं होता मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा है प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से परेशान है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का युवा प्रदेश की महिलाएं प्रदेश का कर्मचारी प्रदेश का जन-जन भाजपा सरकार से आक्रोशित है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ वर्तमान समय में जो जनसैलाब उमड़ रहा है वह यह बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन मुक्ति चाहती है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें