उपराष्ट्रपति धनखड़ के अपमान के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौतम बुद्ध नगर
आज भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी व भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंका गया एवं देश के राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया ।।

*भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा* देश के उपराष्ट्रपति जी के प्रति कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की शर्मनाक हरकत के प्रति आज आक्रोश पूरे देश में है। भाजपा ने हमेशा से पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है ओर आगे भी हमेशा ऐसे ही लड़ती रहेगी।

*भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने बताया* कि महामहिम उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी की मिमिक्री कर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उनका अपमान नहीं किया बल्कि भारत के किसानों के प्रतिनिधि का अपमान व जाट समाज का भी अपमान है,विपक्ष की गिरावट का यह नया स्तर है।

*भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर ने बताया कि* यह घटना अत्यंत निंदनीय व बहुत ही शर्मनाक कृत्य है
महामहिम उपराष्ट्रपति का अपमान, देश के गौरव और गरिमा का अपमान है, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वाले राहुल गाँधी को देश की युवा तरुणाई व जनता आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जड़मूल से समाप्त कर जवाब देगी ।।

प्रदर्शन में मौजूद भाजपा उत्तर प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनिला सिंह जी, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, इंदरजीत टाइगर, पवन नागर, सतेन्द्र नागर, विकास चौधरी, गुरुदेव भाटी, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, महेश शर्मा, इन्दर नागर, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, कर्मवीर आर्य, डॉ चंद्रपाल, सुरेन्द्र भाटी, अमित पंडित, सतपाल शर्मा, रजनी तोमर, अनुराग शर्मा, चेतन वशिष्ठ, अमित मुखिया, संजीव शर्मा, जीवन भाटी, गौरव पटेल, अमित भाटी, बालेश्वर नागर, शक्ति सिंह, सचिन वर्मा, जोनी चौहान, के डी गुर्जर, प्रवीण सैन, अभिनव दुबे, सुनील खारी एवं अन्य भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के साथ-साथ सभी मोर्चा के कार्यकर्ताबन्धु उपस्थित रहे ।।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें