भारतीय किसान यूनियन मंच का धरना सातवें दिन भी जारी रहा।

आज के धरने की अध्यक्षता प्रकाश नागर गांव गुलावली ने की और मंच का संचालन अमित बैसोया बरौला ने किया

आज धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण किसानों को यह अवगत कराये की दीपावली तक जिन किसानों को 5 प्रतिशत के प्लॉट और अतिरिक्त 5 प्रतिशत मुआवजा या भूखंड दे रहे हैं उन सभी किसानों की संख्या कितनी है और दीपावली से पहले किस दिन और किस स्थान पर किसानों को वितरित किए जाएंगे यह सूचना सार्वजनिक की जाए। नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 81 गांवों के किसान से भूमि अर्जित करते समय जो किसानों से करार किए हैं उन करारो को पूरा करने के लिए धरने पर बैठी है भारतीय किसान यूनियन मंच करार है मांग नहीं अपना हक लेकर आएंगे

भारतीय किसान यूनियन मंच के महानगर अध्यक्ष उमंग शर्मा ने कहा कि अब किसानों के बच्चे शिक्षित हो गई है आप किसानों को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बेवकूफ बनाना बंद करें और किसानों के कार्य तत्काल करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन मंच कोई बड़ा निर्णय बहुत जल्द लेगा।

इस अवसर पर

सुरेंद्र प्रधान प्रमोद त्यागी डीपी चौहान गौतम लोहिया विक्रम यादव सुरेश त्यागी रोहतास चौहान मीडिया प्रभारी अशोक चौहान वीर सिंह टाइगर श्याम सिंह चौहान गजेंद्र बैसोया योगेश भाटी विमल त्यागी आशीष चौहान राहुल पवार सोनू लोहिया नकुल चौहान उदय चौहान फिरे चौहान उमंग शर्मा अमित बैसोया रिंकू यादव सरजीत खड़ी पाल प्रधान ओम अवाना भंवर सिंह चौहान कंवरपाल चौहान अभिषेक चौहान सहित सीमा शर्मा अशर्फी देवी कृष्णा शर्मा कमलेश यादव आदेश शर्मा भगवती शर्मा गण शर्मा विद्या शर्मा बिन्नू ओमान शर्मा कमलेश शर्मा सुशीला जाट जस्सो सुदेश कश्यप रमा देवी बाला शर्मा धर्मावती शर्मा सैकड़ो किसान धरने में शामिल हुए