कल नोएडा प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ 81 गांव के किसानों की होगी पंचायत

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना 12 वे दिन भी जारी रहा।

 

आज के धरने की अध्यक्षता राजबीर चौहान ने की और मंच संचालन उमंग शर्मा ने किया

 

आज धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण को 7 दिन का समय दिया था किसानों का काम करने के लिए जो पूरा हो चुका है नोएडा प्राधिकरण किसानों के काम नहीं कर रहा है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को हल्के में लेने की भूल कर रहे हैं कल 23 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 81 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर 6 पर पंचायत करेंगे और बड़ा निर्णय सबकी सहमति से लेंगे जिससे किसानों का हक और अधिकार अति शीघ्र मिल सके

भारतीय किसान यूनियन मंच के नोएडा महानगर अध्यक्ष उमंग शर्मा ने धरने को संबोधित करते बताया की आज नोएडा प्राधिकरण के कुछ अधिकारी गांव गेझा तिलपताबाद में किसानों की आबादी का सर्वे करने के लिए गए थे मौके की स्थिति और इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल गाँव गेझा तिलपताबाद के किसानों की आबादी की समस्या का समाधान किया जाए ।

इस अवसर पर :

गौतम लोहिया , मीडिया प्रभारी अशोक चौहान सोनू लोहिया राजबीर चौहान,वीर सिंह टाइगर, गजेंद्र बैसोया सूरज प्रधान, विमल त्यागी रोहित यादव, आशीष चौहान राहुल पवार उमंग शर्मा उदय चौहान, ऐके बैसोया,अमित बैसोया रिंकू यादव सरजीत खड़ी अभिषेक चौहान, सैकड़ो किसान धरने में शामिल हुए