भाजपा सदस्यता अभियान में नोएडा बना नंबर 1

SHARE:

नोएडा, 25 अक्टूबर 2024 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान पूरे भारत में कई चरणों में 1 सितंबर से शुरू हुआ था। इस अभियान में नोएडा भाजपा टीम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने उत्साह व अथक परिश्रम के चलते आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाकर पहला स्थान हासिल किया।

मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने जानकारी दी कि इस उपलब्धि में जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सभी मंडलों की टीमों ने उत्कृष्ट कार्य किया। भाजपा के जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रमुख, श्री उमेश त्यागी ने निरंतर प्रयास करते हुए प्रतिदिन अभियान का ऑडिट किया और सभी मंडलों की टीमों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि अधिक से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बनें।

इस अभियान की सफलता पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया ने आधिकारिक घोषणा करते हुए नोएडा भाजपा की पूरी टीम को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें