ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी महापंचायत संयुक्त किसानमोर्चा की बैठक

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 25 नवंबर को होने वाली ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत को लेकर गांव गांव जनजागरण अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग गांव उस्मान पुर,मिलक ,सक्का में हुआ। किसान पिछले काफी समय से 10%भूखंड व 2013 में बने भूमिअधिग्रहण कानून को लागू करने के लिए संघर्षरत है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 25 नवंबर को महापंचायत करेंगे। इस जनजागरण अभियान में गांवों के लोगों ने आश्वासन दिया कि अबकी बार सभी किसान मजदूर भाई साथ मिलकर गौतमबुद्धनगर में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे व अपने हकों को लेकर रहेंगे।