संघर्ष की राह पर किसान, संसद घेराव की तैयारी

मांगों पर सहमति न बनने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया

नोषएडा और आसपास के हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। प्रशासन और प्राधिकरण के साथ करीब तीन घंटे तक चली वार्ता नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इस विफलता के बाद किसानों ने संसद का घेराव करने का फैसला लिया है।

किसानों का आंदोलन पिछले कई दिनों से विभिन्न प्राधिकरणों पर प्रदर्शन के साथ जारी है। 25 नवंबर को विशाल किसान महापंचायत के बाद से लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और गाड़ियों के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं

नोएडा के किसानों का आंदोलन तेज, प्रशासन और प्राधिकरण के साथ वार्ता विफल, दिल्ली पुलिस अलर्ट

दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने हालात को काबू में रखने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, चिल्ला बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की है ताकि किसान एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया है कि इस बार आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और किसान आमने-सामने आते हैं या कोई समाधान निकलता है।