नोएडा: राजधानी डिल्ली से सटे नोएडा से मे एक प्रेम प्रसंग के एक मामले ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां एक युवती को उसके पुरुष मित्र ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 85 स्थित याकूबपुर का है। सूचना मौके पर पहुंची थाना फेज -2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी ने बताया, कि कृष्णा नामक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के सेक्टर 85 स्थित याकूबपुर में स्थित किराए के कमरे में गया और वहीं पर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मौके पर पहुंची थाना फेज -2 पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होगा।
प्रेम प्रसंग में हुई यह इस हत्या के साथ ही थाना फेज 2 क्षेत्र मे बीस दिनों के अंदर तीन हत्याएं हो चुकी हैं, 8 नवंबर को ई-रिक्शा चालक गोलू की हत्या, पिछले सप्ताह एक किशोर की गला दबाकर की गई थी। पुलिस इन दोनों मामलों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन लगातार हो रही हत्याएँ पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है… और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडी कर रही हैं ?





