उत्तरप्रदेश नोएडा : दिनांक 11 जनवरी दिन रविवार को 11.30 बजे, नवालिका वस्ति, विवेकानन्द नगर द्वारा तुलसी पार्क, Y ब्लॉक, सेक्टर 12 में “हिंदू सम्मेलन का आयोजन” कराया जा रहा है.
इस कार्यक्रम में –
मुख्य अतिथि महंत श्री राम मंगल दास जी महाराज, मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम जी, कार्यकम अध्यक्ष सेक्टर 12 गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सत्यवीर सिंह रहेंगे।

दिनेश महावर ने बताया कि ऐसे आठ हिंदू सम्मेलन विवेकानंद नगर में होंगे.
हिंदू सम्मेलन समन्वय समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु चौहान ने बताया कि यह सम्मेलन संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू धर्म व हिंदू समाज की बंधुता,परस्पर प्रेम, सहयोग एवं स्वाभिमान के संरक्षण हेतु हिंदुओं को एकजुट कर हिंदू संस्कृति और संस्कारो को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज अमंत्रित है, सभी शामिल हों और कार्यक्रम पश्चात भोजन एक साथ करें.





