नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी का भंडाफोड़

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा के सेक्टर 113 में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़! हाईराइज सोसाइटी में चल रहा था करोड़ों का खेल, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा। देखिए दस्तक टुडे की यह खास रिपोर्ट।”

CRT/SWAT-2 टीम व थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध रुप से चोरी छिपे बेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधडी कर पैसा हड़पने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से बेटिंग में प्रयुक्त 03 लैपटॉप, 03 टेबलेट, 03 डेस्कटॉप, 32 मोबाइल फोन, 02 आई0सी0 रिकॉर्डर, 04 अभिलेखीय स्लिप पैड, 02 नोटपैड, 03 असैमबल लाईन बाक्स, 01 सीपीयू, 01 प्रिन्टर/ स्कैनर , अन्य सामान व 8000 रूपये नगद बरामद।

दिनांक 06.03.2026 को CRT/SWAT-2 टीम व थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्टॉनिक सर्विलांस की सहायता से संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध रुप से चोरी छिपे बेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधडी कर पैसा हड़पने वाले 05 अभियुक्त 1.विनय सहगल पुत्र अशोक कुमार सहगल 2.नवदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह 3.राजीव शर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र शर्मा 4.सलील सेठ पुत्र संजीव सेठ 5.देव कुमार पुत्र राम कुमार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से बेटिंग में प्रयुक्त 03 लैपटॉप, 03 टेबलेट, 03 डेस्कटॉप, 32 मोबाइल फोन, 02 आई0सी0 रिकॉर्डर, 04 अभिलेखीय स्लिप पैड, 02 नोटपैड, 03 असैमबल लाईन बाक्स, 01 सीपीयू, 01 प्रिन्टर/ स्कैनर , अन्य सामान व 8000 रूपये नगद बरामद हुआ है।

अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इस पूरे गैंग का सरगना विनय सहगल है। इनके द्वारा बताया गया कि अभी जो वर्ल्ड कप T-20 के मैच चल रहे हैं तथा दिनांक 05-03-2026 को INDIA-ENGLAND के सेमीफाइनल मैच पर ZOOM APP व ZOOM AUDIO के माध्यम से आनलाईन और फोन कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी एवं षडयन्त्र करके लोगों से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हैं और लोगों का पैसा लगवाते हैं, और उस पैसे को फील्ड से इक्ठ्ठा करके लाभ कमाते हैं।

भारी मात्रा में सामान बरामद

अभियुक्तो के पास पुलिसकी टीम ने ,03 लैपटॉप ,03 टेबलेट,03 डेस्कटाप मोनीटर ,32 मोबाइल फोन ,2 आई0सी0 रिकॉर्डर ,4 अभिलेखीय स्लिप पैड 2 नोटपैड ,3 असैमबल लाईन बाक्स ,1 सीपीयू 1 प्रिन्टर/ स्कैनर ,3 एक्शटेन्शन बोर्ड 06 मोबाईल स्टैण्ड,1 कैलकूलेटर,9 मोबाइल चार्जर, 4 लैपटॉप चार्जर, 4 मोबाइल डाटा कैबल, 2 मोबाइल हैडफोन, 4 लैपटॉप डाटा कैबल, 1 वाई-फाई राउटर, 1 वाईफाई डोंगल3 बैग ,और 8000 रूपये नगद

BNS की कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

मु0अ0सं0 69/2026 धारा 61(2),318(4) BNS, 66 IT एक्ट व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867, थाना सेक्टर-113, नोएडा।