नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे गाँवों व सैक्टरो में ई सिटी बस शुरू की जाये अशोक चौहान

नोएडा। आज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 6 नोएडा पहुंचकर ओएसडी अरविंद कुमार सिंह एवं क्रांति शेखर जी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौपा। ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने बताया कि नोएडा,ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ में बसे हुए गांवों ओर सेक्टरों को ई सिटी बस सेवा से जोडा जाये

ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अरविंद कुमार सिंह एवं क्रांति शेखर को अवगत कराया की नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ में बसे हुए गांव रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, गढ़ी शाहपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर ,सुलतानपुर, नंगली शाखपुर, नंगली नंगला, नंगली वाजिदपुर, छपरौली, दोस्तपुर मंगरौली, याकूबपुर ,दल्लूपुरा, मोहियापुर, गुलावली, झट्टा, बादोली, कामबक्सपुर , कोंडली, गढी समस्तीपुर आदि गाँव एवं सैक्टर- 126 से 135 , 168 से 151 तक को ई सिटी बस सेवा से नहीं जोड़ा गया है।

ई सिटी बस सेवा के लिए जो चार रूट तैयार किए गए हैं उनमें से किसी भी रूट में उपरोक्त दिए हुए गांव व सेक्टरों को शामिल नहीं किया गया है जबकि नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव व सेक्टर में ई सिटी बस सेवा शुरू की गयी है पिछले 10 वर्षों से गांव और सेक्टर के निवासी निरंतर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को समय-समय पर होने वाली ग्राम चौपाल एवं नोएडा आपके द्वारा प्रोग्राम में भी सिटी बस सेवा चलाने की मांग करते आ रहे हैं अब नोएडा शहर में सिटी बस सेवा शुरू कर दी गयी है तो उपरोक्त गांव व सेक्टर के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

हम गांव वालों की भूमि नोएडा प्राधिकरण ने ली है लेकिन ई सिटी बस सेवा शुरू करते वक्त हम ग्रामीणों को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा नजर अंदाज किया गया है आखिर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ बसे हुए गांव में सेक्टरों के साथ में ई सिटी बस सेवा से ना जोड़कर हमारा शोषण क्यों किया जा रहा है।

सभी गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए सिटी बस सेवा शुरू की जाए

नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अरविंद कुमार सिंह एवं क्रांति शेखर जी के द्वारा समस्या सुनने के तत्काल बाद महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह को उपरोक्त बताए हुए सभी गांव व सैक्टर को ई सिटी बस सेवा से जोड़ने के लिए पत्र लिखकर भेज दिया गया है। जल्दी सिटी बस सेवा से सभी गांव व सेक्टर को ई सिटी बस सेवा से जोड़ने का आश्वासन दिया गया है।