बरौला में हुआ रागिनी का आयोजन, बांधा समां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। बरौला गौतम बुद्ध नगर में विगत रात अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा रागनी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक ब्रह्मपाल नागर, पूनम त्यागी, टीकम नागर सोनू सम्राट उदयवीर सिंह चौहान, जयवीर भाटी, सनोज बैसोया, पूर्व कपासिया बलराज बैसोया आदि लोक कलाकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रचलित पौराणिक कथाओं के वर्णन कथा और भजन के माध्यम के साथ-साथ देशभक्ति के गीत और कथाओं का वर्णन किया जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में पौराणिक कथाओं के माध्यम से चरित्र निर्माण और देशभक्ति गीतों के साथ देश के प्रति प्रेम और आस्था की भावना बनी रहे और उन्हें रामायण महाभारत आदि की कथाओं और कहानियां की जानकारी कथा और गीतों के माध्यम से प्राप्त हो सके साथी साथ इसम सत्यवान सावति, पूरणमल, आदि लोक कथाओं का सफल मंचन किया व अनेक भजन उपदेश, व देश भक्ति गीत आदि प्रस्तुत किये गये। इस रागनी सांस्कृतिक महोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा व विशिष्ठ अतिथि अयोध्या शोध संस्थान के डायरेक्टर डा० लव कुश द्ववेदी तथा माननीय तेजपाल नागर विधायक दादरी, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, फोरनवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र चौधरी भाजपा नेता, रिंकू यादव, डा० ज्वाला प्रसाद डायरेक्टर गाँधी स्मृति दर्शन, सतेन्द्र नागर भाजपा नेता, धर्मेन्द्र चौहान, प्रधान सतपाल नागर बरोला आदि गणमान व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासीयों ने रागनी व भजनों का जमकर आनन्द लिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें