टेक्सटाइल कनेक्ट सम्मेलन में चर्चा और सियासत: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने खादी की ताकत और विपक्ष पर साधा निशाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“ग्रेटर नोएडा में टेक्सटाइल से जुड़े मुद्दों पर मंथन, खादी के भविष्य और संसदीय गतिरोध पर मंत्री की दो-टूक”

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपर्ट सेंटर में आयोजित टेक्सटाइल शिखर सम्मेलन में खादी और हथकरघा उद्योग की ताकत पर जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आधुनिक भारत के निर्माण में इनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में मानव संसाधन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया और कपड़ा उद्योग में विविधता और समावेश की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भारत की कपड़ा क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने हालिया संसदीय गतिरोध के लिए विपक्षी नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने कहा कि खादी और टेक्सटाइल के विकास पर चर्चा के बजाय संसद का समय बर्बाद किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में आयोजित कपड़ा सम्मेलन का दूसरा हिस्सा पुरस्कार समारोह को समर्पित था। इस दौरान मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का जिम्मा केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने संभाला। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए मानव संसाधन में उत्कृष्टता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक अनोखा फैशन शो रहा, जिसमें बुनकर परिवारों की युवा लड़कियां रैंप पर उतरीं। इन लड़कियों ने अपने ही हाथों से बने कपड़ों को पहनकर न केवल अपने हुनर को प्रदर्शित किया, बल्कि अपने उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर भी बनीं। इस पहल ने ग्रामीण भारत की शक्ति और उसे मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश को खूबसूरती से पेश किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें