मुठभेड़ में 15 हज़ार का इनामी बदमाश घायल, दो बाल अपराधी भी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 15 हज़ार के इनामी बदमाश रितिक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। फरार हुए उसके दो नाबालिग साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हरदेश कुमार ने बताया कि कनावनी अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वे तेज़ गति से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तो घिरते देख बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान रितिक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

थाना सेक्टर-63 पुलिस की कार्रवाई में शातिर लुटेरे का भंडाफोड़, अवैध हथियार और चाकू बरामद

गिरफ्तार रितिक पर 15 हज़ार का इनाम घोषित था। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं, पकड़े गए नाबालिग अपराधियों के पास से दो चाकू मिले हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रितिक और उसके साथियों ने 11 दिसंबर को चोटपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रितिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी, और वह तभी से फरार चल रहा था।

घायल रितिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों की जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें