नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए विपिन मल्हन और बीके सेठ पैनल ने किया नामांकन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा: नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के होने वाले चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत श्री विपिन कुमार मल्हन एवं श्री वीके सेठ पैनल के 18 पदाधिकारियों एवं 138 ईसी मेंबर्स ने एनईए कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कराये। एनईए में नामांकन पत्र जमा करने से पहले श्री विपिन कुमार मल्हन एवं श्री वीके सेठ पैनल के उम्मीदवारों ने सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 में पूजा अर्चना की तत्पश्चात पूरे पैनल व उद्यमियों के साथ ठोल नगाड़ों के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में आये। रास्ते में कई जगह उद्यमियों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए पूरे पैनल पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।

श्री विपिन कुमार मल्हन का उद्यमियों को विश्वास: “हमेशा हित में तैयार रहूँगा

इस अवसर पर श्री विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि हमें प्रसन्नता हो रही है कि हमें सभी उद्यमी भाइयों का समर्थन मिल रहा है। हमें आशा है कि उद्यमियों का सहयोग हमेशा इसी प्रकार मिलता रहेगा और हमें पुनः 2 वर्ष और उद्यमियों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही मल्हन जी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ मैं हमेशा उद्यमियों एवं उद्योगों के हित के कार्य हेतु हमें तैयार रहूँगा।

श्री विपिन मल्हन सहित उद्यमियों की भारी संख्या में उपस्थिति

इस अवसर पर श्री विपिन कुमार मल्हन, श्री वीके सेठ, श्री राकेश कोहली, श्री हरीश जोनेजा, श्री धर्मवीर शर्मा, श्री मुकेश कक्कड़, श्री मोहन सिंह, श्री सुधीर श्रीवास्तव, मो0 इरशाद, श्री मयंक गुप्ता, श्रीमती सुषमा विश्वास नागर, श्री राहुल नैयर, श्री राजन खुराना, श्री एमपी सिंह, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, श्री प्रभात मेहता सहित भारी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें