नोएडा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सीडीटी टीम के संयुक्त अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी सेक्टर 140 के पास सर्विस रोड पर हुई।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की Hyundai Aura कार, एक मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद, एक वोटर आईडी कार्ड, अवैध तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 9 जनवरी की रात थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में एक व्यक्ति का सामान चुरा लिया था।

चोरी की कार, अवैध हथियार और नकदी समेत कई सामान बरामद;

पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी बस स्टॉप और टैक्सी स्टैंड पर रेकी कर यात्रियों को अपनी कैब में बिठाते थे। रास्ते में रुकने का बहाना बनाकर यात्रियों का सामान चुराकर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर यह गिरोह आपस में पैसे बांट लेता था।

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटा ली गई है, जो न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस अब उनकी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें