महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रयागराज। महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में रविवार को शाम सवा चार बजे के करीब रेलवे पुल के नीचे बने एक शिविर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से कई टेंट जल गए हैं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन दस्ते की कई दर्जन गाड़ियां लगी हुई हैं। आग लगने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शिविर के आसपास के लोगों कहना है कि मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में पुल नम्बर 13 के पास गीता प्रेस के कैंप में आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग फैल गई। अग्नि शमन दस्ते के वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण दारागंज से उस पार जाने वाले पुल पर आवागमन रोक दिया गया था। इस वजह से दारागंज चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लगने की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंच गये। उनके साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि रविवार शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें