नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 11 नवंबर को होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन सुधीर चौहान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 26 वां दिन था और धरने की अध्यक्षता जगबीर बैसोया बरौला ने की और मंच संचालन रिंकू यादव ने किया

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने धरनारत किसान 11 नवंबर 2024 को नोएडा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे क्योंकि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण पर धरनारत किसानों से मीटिंग में और धरना स्थल पर आकर 81 गांव के किसानों से वादा किया था कि जिन किसानों के 5 प्रतिशत के भूखंड नियोजन विभाग में है सभी को दीपावली से पहले आवंटन पत्र दे दिए जाएंगे लेकिन सभी किसानों को आवंटन पत्र नहीं दिए गए ना ही जिन किसानों के आदेश न्यायालय से आ गए हैं और उन्हें 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर धनराशि के चेक दिए जाने थे वह भी दीपावली से पहले नहीं दिए हैं और जिन गांवों के किसानों के माननीय सर्वोच्च न्यायालय से पांच प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड देने का आदेश आ गया है उनके भूखंड बनाने की पत्रावली भी नहीं बनाई जा रही है और गांव याकूबपुर एवं गेझा तिलपताबाद गांव की आबादी का सर्वे करने के बाद 5क कर आबादी विनियमिति करण की कार्यवाही नहीं की गई है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था कि दीपावली से पहले किसानों के अतिरिक्त 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर ₹22000 पर मीटर धनराशि के चेक वितरित नहीं किए हैं जिससे किसानों में भारी रोष है इसलिए सभी किसानों ने निर्णय लिया है कि 11 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

इस अवसर पर:

जगबीर बैसोया,योगेश भाटी,विक्रम यादव ,उमंग शर्मा ,सुरेंद्र प्रधान , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गौतम लोहिया आशीष चौहान ,अमित बैसोया, रिंकू यादव, सोनू चपराना, मुनेश प्रधान, प्रिंस भाटी, राजवीर चौहान, विमल त्यागी ,पोई यादव, रोहित यादव, टीटू बसोया, पंकज अटाई ,सत्येंद्र गुर्जर, ऐके बैसोया,महेंद्र चौहान, लोकेश चौहान ,उदय चौहान ,पिंटू राजपूत राजपाल, सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें