नोएडा फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की भिड़ंत, एक गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

फेस-2 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश से हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम एनएसईजेड नाले की पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। रोकने के संकेत के बावजूद वे भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया, लेकिन बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का निवासी है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक चोरी की मोटरसाइकिल और नकद रुपये सहित चोरी का सामान बरामद हुआ है। उसके अन्य दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसके अन्य आपराधिक मामलों की जांच जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें