नोएडा फेस-1 पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से कुख्यात चोर गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

नोएडा फेस-1 पुलिस की सतर्कता से कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में 30 से अधिक मामलों में था फरार

नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। चिल्ला बॉर्डर के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन बदमाश मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस के पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसल गई, और बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान साजिद के रूप में हुई, जो त्रिलोकपुरी, दिल्ली का निवासी है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोटरसाइकिल की पहचान की गई, जो नोएडा फेस-1 क्षेत्र से कुछ महीने पहले चोरी हुई थी।

साजिद के खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि उसने कई अन्य लूट और चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और आगे की जांच जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें