नोएडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक हाई-टेक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एक रिहायशी सोसायटी के फ्लैट में बैठकर क्रिकेट, आईपीएल और अन्य खेलों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 28 एटीएम कार्ड, 25 मोबाइल सिम, बैंक पासबुक, चेकबुक और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है।

फ्लैट में चल रहा था हाई-टेक सट्टा अड्डा, मोबाइल-लैपटॉप समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत बरामद

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित एक फ्लैट में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह ‘megainplay.in’ नाम की वेबसाइट के जरिए सट्टेबाजी का जाल बिछाता था। यूजर्स को ओटीपी से अकाउंट बनवाकर QR कोड, UPI और बैंक खातों के जरिए रिचार्ज कराकर प्वाइंट्स के रूप में सट्टे में शामिल किया जाता था।

बताया गया कि यह डिजिटल सट्टा गिरोह देश के कई राज्यों में फैला था और इनके खिलाफ साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें केरल, गुजरात, तेलंगाना और यूपी में दर्ज हैं।

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें