नोएडा में लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹50 हजार के इनामी समेत 3 गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा पुलिस ने एक बेहद शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ₹50,000 का इनामी अपराधी शामिल है, जो मेरठ जिले के दो थानों में वांछित था। गिरोह से पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की तीन लग्जरी कारें, एक घटना में प्रयुक्त कार, हथियार और चोरी की तकनीकी किट बरामद की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग पर्थला डूब क्षेत्र में चोरी की कारों के साथ मौजूद हैं। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरमान उर्फ छोटे, असलम और मकसूर उर्फ रिहान को गिरफ्तार किया।

करोड़ की 3 कारें बरामद, हैकिंग और डुप्लीकेट चाबी से चंद मिनटों में उड़ाते थे गाड़िया

पूछताछ में सामने आया कि ये लोग रात के समय नोएडा, दिल्ली-NCR में पार्क की गई महंगी कारों की रेकी करते थे और ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर टैबलेट से सिस्टम हैक कर लेते थे। फिर डुप्लीकेट चाबी तैयार कर कार को चंद मिनटों में गायब कर देते थे। गिरोह की कार्यप्रणाली अत्यधिक योजनाबद्ध थी। मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे और आपसी बातचीत के लिए ‘जंगी ऐप’ का सहारा लेते थे ताकि सर्विलांस से बच सकें। चोरी के बाद गाड़ियों की नंबर प्लेट और टूटे शीशे बदलकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बेचते थे।

बरामद सामान मे इनोवा, क्रेटा और किया सैल्टॉस जैसी तीन लग्जरी कारें और एक स्विफ्ट कार, चोरी में इस्तेमाल की गई, अवैध देसी तमंचा (.315 बोर) व जिंदा कारतूस, कार हैकिंग टैब, वायरिंग किट, लॉक तोड़ने वाले औजार, नकली चाबियां, पेचकस, हथौड़ी, वायर कटर और 7 अलग-अलग नंबर प्लेटें

पुलिस का कहना है की यह गिरोह बेहद प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष है। इनकी गिरफ्तारी से नोएडा-एनसीआर में वाहन चोरी की बड़ी कड़ी टूटी है। अब आगे की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें