नोएडा में मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा में थाना नॉलेज पार्क पुलिस और 25,000 रुपये के इनामी बदमाश के बीच शुक्रवार को एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई। घटना सैक्टर-148 क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब पुलिस टीम पुश्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अर्टिगा कार सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय तेज़ी से कार मोड़ ली और भागने की कोशिश करने लगा।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस की कार्रवाई, गौवध अधिनियम में था वांछित आरोपी शाहिद

खुद को घिरता देख आरोपी ने कार से उतरते ही पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई| आरोपी की पहचान शाहिद पुत्र खुर्शीद, निवासी गली नंबर 11, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना जामिया नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई।

शाहिद थाना नॉलेज पार्क में दर्ज मु0अ0सं0 121/2025, धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम के तहत वांछित था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार (HR 55 AW 2427) बरामद की है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें