मोबाइल चोरी का पर्दाफाश—सेक्टर-49 पुलिस के हत्थे चढ़े दो नौजवान चोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम बरौला के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, पिन और वॉरंटी कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रितिक (18 वर्ष) और अमन (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में रह रहे थे।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रितिक, जो पीएसए मोबाइल वर्ल्ड नाम की मोबाइल दुकान पर काम करता था, ने अपने ही दोस्त अमन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। दिनांक 16 जून की रात को रितिक ने दुकान बंद करते समय अमन को अंदर छिपा दिया और दुकान की चाबी मालिक के किरायेदार को सौंप दी। रात लगभग 1:30 बजे, अमन दुकान के अंदर से मोबाइल फोन से भरा बैग लेकर फरार हो गया। दोनों ने यह तय किया था कि चोरी के मोबाइल बेचकर पैसे आपस में बराबर बांट लेंगे।

18 महंगे मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ समेत लाखों की चोरी का किया खुलासा, जूस कॉर्नर की दुकान से रचा गया था प्लान

बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है। इनमें OPPO, Vivo, Motorola जैसी कंपनियों के ब्रांडेड स्मार्टफोन शामिल हैं। फोन की पूरी सूची पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की गई है और उनके IMEI नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें