विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नोएडा भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा लाल सिंह आर्य और जिलाध्यक्ष महेश चौहान अंबेडकर पार्क सेक्टर 37 नोएडा पहुँचे और वहाँ उन्होंने वृक्षारोपण किया।

इसके उपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के सभागार में एक संगोष्ठी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान पेड़ और पौधा लगाने से ही संभव है। जब पौधा सुरक्षित रहेंगे, तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए हर नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाकर ना सिर्फ हम ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक बेहतर वातावरण दे सकते हैं।

जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने सभी से पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, संस्थान के संरक्षण गणेश जाटव, बालक राम प्रधान, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करतार सिंह, मनोज चौहान, भूपेश चौधरी, रोहित चौधरी, प्रवेश जाटव, अनिल चौधरी, प्रवीण चौहान, ज्योति सिंह, नीरज चौहान, प्रीतम सिंह, बालक राम प्रधान, सतपाल जाटव, केशव शर्मा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे !

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें